Friday, June 26, 2026
Homeदरभंगाजहरीले पदार्थ के सेवन से महिला सिपाही गंभीर।

जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला सिपाही गंभीर।

- Advertisement -

दरभंगा : पति से तू-तू,में-में होने पर एक महिला सिपाही ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसकी जानकारी होने पर पति ने आनन-फानन में महिला को डीएमसीएच

- Advertisement -

इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां गंभीर अवस्था में उसका इलाज चल रहा है। सिपाही की पहचान मधुबनी के रहिका थाना क्षेत्र निवासी ओमप्रकाश पासवान की पत्नी

- Advertisement -

दुर्गा कुमारी (28) के तौर पर हुई है। जो दरभंगा मंडलकारा में तैनात है। बताया जाता है कि महिला सिपाही बुधवार को 12 बजे दिन में ड्यूटी से वापस

- Advertisement -

लौटी। इसके बाद पति से कहासुनी होने पर जेल परिसर स्थित क्वार्टर से बाहर निकल गई। फिर लहेरियासराय समाहरणालय स्थित चिल्ड्रेन पार्क में आकर कोई

जहरीला पदार्थ खाकर लिया। इसी बीच आशंकित पति ने महिला को फोन किया और जहरीले पदार्थ सेवन की बात सुनकर भागा-भागा चिल्ड्रेन पार्क पहुंचा। फिर मौके

पर मौजूद लोगों की सहायता से उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया। पति ओमप्रकाश पासवान ने बताया कि एफसीआई में मजदूरी का कार्य करते है। दो छोटे-छोटे

बच्चे है। ढंग का काम नहीं करने के कारण पत्नी दुखी रहती है और इसी कारण बुधवार को भी बहस हुई थी। जिसके बाद गुस्से में उसने कोई पदार्थ खा लिया।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular