Featuredदरभंगा

रेलवे ट्रैक के बगल में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका।

हायाघाट थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव से गुजरनेवाली दरभंगा- समस्तीपुर रेलखंड के रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव बरामद किया गया है। बुधवार अहलसुबह

शव दिखते ही लोगों में सनसनी फैल गई और भीड़ जमा हो गई। रेलवे ट्रैंक से शव की दूरी और सर के पिछले हिस्से में गहरा जख्म देख लोग हत्या की आशंका जताने

लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर तहकीकात कर शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। स्थानीय लोगों ने मृतक की पहचान नहीं

किया है। मृतक की उम्र 30 वर्ष होने का अनुमान लगाया गया है। शव के बगल में एक बैग मिला है। जिसमें दो

जोड़ी कपड़े और एक चादर पाया गया है। मृतक युवक किसी ट्रेन से नीचे गिरा है या हत्या कर शव फेंका गया है हायाघाट पुलिस इसके अनुसंधान में जुटी है। थानाध्यक्ष

प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हुई है। मृतक के बगल से एक आधारकार्ड बरामद हुआ है। वो किसका है इसकी खोजबीन की जा रही हैं। इधर, डीएमसीएच में पोस्टमार्टम के बाद शीतगृह में 72 घंटों के लिए शव को सुरक्षित रख दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *