Featured

मधुबनी : फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव:मधुबनी में पति से हुए विवाद को लेकर नाराज थी, जांच में जुटी पुलिस

मधुबनी के नगर थाना क्षेत्र के रामगंज पुराना वार्ड नंबर 2 में एक महिला ने घरेलू विवाद से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान मिथलेश कुमार मंडल की पत्नी हीरा देवी(37) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिससे तंग आकर महिला ने देर रात अपने घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना के समय मृतका का पति दिल्ली में काम कर रहा था। वहीं शनिवार की सुबह बेटे ने मां को घर शव एक कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया। जिसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नगर थाना पुलिस ने मृतका के बेटे से घटना के संबंध में जानकारी ली और उसकी शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *