Friday, June 26, 2026
Homeदरभंगासांसद बनने के बाद पहली प्राथमिकता होगी एम्स : ललित

सांसद बनने के बाद पहली प्राथमिकता होगी एम्स : ललित

- Advertisement -

दरभंगा। 14-दरभंगा लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के राजद प्रत्याशी ललित कुमार यादव ने आज जन आशीर्वाद कार्यक्रम के तहत बहादुरपुर प्रखंड के गेहुंमी, शिवधारा, आजमनगर, चतरिया, सिमरा-नेहालपुर, मब्बी

- Advertisement -

चौक, अकोना, गनौली, मनिहारी, तेलिया पोखर बस्ती, शाहपुर, कंशी, जलवार, शोभन, चांडी, तारालाही, ओझौल, एकमीघाट, बल्लोपुर सहित दर्जनों गांवों का दौरा किया। मीडिया प्रभारी राजद के प्रदेश् महासचिव उमेश राय ने बताया कि इस अवसर पर ललित कुमार

- Advertisement -

यादव ने कहा कि मैं दरभंगा का सांसद बनूंगा, तो सबसे पहले बलिया मौजा में दरभंगा एम्स का निर्माण करवाउंगा। वर्तमान सांसद ने दरभंगा एम्स निर्माण में रोड़ा अटकाने, भटकाने, लटकाने का काम किया है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि वे काम पर विश्वास करते हैं। इसलिए मैं दरभंगा ग्रामीण से लगातार छ: बार से विधायक चुना गया। वहां की जनता जानती है मैं क्षेत्र से गायब रहने

वाला नेता नहीं हूं। मैं जीतने के बाद आपके क्षेत्र में इतनी बार आऊंगा की आप गिनती भूल जाएंगे। दरभंगा के चौमुखी विकास और रोजगार के लिए काम करुंगा।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular