दरभंगा। अखिल भारतीय मैथिली महासभा भवन, बलभद्रपुर के प्रांगण में शुक्रवार को वर्ष 2024-25 में होने वाले पर्व-त्योहार और लग्न सहित अन्य शुभ कार्यों में एकरूपता रखने के लिए पंडित सभा का आयोजन कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पांडेय की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें मिथिला से प्रकाशित होने वाले विश्वविद्यालय पंचांग के पंचांगकार पं. रामचंद्र झा, पं. वरुण कुमार झा, पं. राकेश कुमार झा, विद्यापति पंचांग के पंचांगकार पं. देवकीनंदन झा, वैदेही पंचांग के पंचांगकार पं. अजय मिश्र,महावीर पंचांगकार पं. शिवेंद्र झा, मिथिला पंचांगकार पं. मुक्ति कुमार झा ने भाग लिया। पंडित महासभा की हुई बैठक में गहन विचार विमर्श के बाद सर्वसम्मति से सभी पंचांगकारों ने अपने-अपने पंचांग में विविध पर्व-त्योहारों एवं लग्न मुहुर्त में एकरूपता रखने का निर्णय लिया। पंचांग कारों के लिए गये निर्णय के मुताबिक इस वर्ष सौराठ सभा का आयोजन 28 मई से 6 जून तक होगा। इसके अलावा उपनयन के 13 दिन, विवाह के लिए 52 दिन, द्विरागमन के 24 दिन, मुंडन के 23 दिन, गृहारंभ के 20 दिन तथा गृह प्रवेश के 28 दिन निर्धारित हुए। यह जानकारी देते हुए ज्योतिष शोध केंद्र के निदेशक सह सचिव पं. विश्वनाथ झा शास्त्री ने कहा कि पंडित महासभा की बैठक में पं. मदन कुमार झा, पं. देव नारायण झा, पं. शशिनाथ झा, पं. कुणाल झा, पं. सुरेश्वर झा, पं. भगलू झा, डॉ. विद्यानाथ झा, पं. मिथिलेश कुमार चौधरी सहित मिथिला के विभिन्न क्षेत्रों से आए विद्वान और कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्व विद्यालय के विद्वानों ने भाग लिया।
पर्व-त्योहारों और मांगलिक कार्यों के तिथियों की एकरूपता के लिए पंडित सभा की बैठक आयोजित।
By Nt Office
0
399

Previous article

