Saturday, June 27, 2026
Homeदरभंगाराज मैदान में प्रधानमंत्री की सभा आज, तैयारी पूर्ण।

राज मैदान में प्रधानमंत्री की सभा आज, तैयारी पूर्ण।

- Advertisement -

दरभंगा: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दरभंगा के राज मैदान में चार मई को चुनावी सभा होगी। यह पांचवां मौका होगा, जब वे इस मैदान से संबोधित करेंगे।

- Advertisement -

पीएम का कार्यक्रम तय होने के बाद सुस्त पड़े कार्यकर्ताओं में उत्साह है। चुनाव को लेकर उनकी सक्रियता बढ़ गई है।

- Advertisement -

भाजपा ही नहीं गठबंधन में शामिल अन्य दलों के कार्यकर्ता भी सक्रिय हो गए हैं। पीएम की सभा का असर दरभंगा के अलावा आसपास की अन्य सीटों पर भी पड़ेगा।

- Advertisement -

पीएम मोदी 26 अप्रैल को ही कार्यकर्ताओं को दरभंगा एयरपोर्ट पर चुनावी मंत्र देकर रवाना हो गए थे। मुंगेर से लौटने के क्रम में एयरपोर्ट पर उन्होंने 18 मिनट तक एनडीए कार्यकर्ताओं से बात की थी। इसमें भाजपा

जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, उपाध्यक्ष सुजीत मल्लिक, अंकुर गुप्ता, अंजनी सहनी, दिलीप भारती, महामंत्री विजय कुमार चौधरी, अमलेश झा, जदयू जिलाध्यक्ष

गोपाल मंडल, लोजपा (रामविलास) जिलाध्यक्ष देवेंद्र झा आदि से चुनावी तैयारी पर जानकारी ली थी। उन्होंने कई टिप्स भी दिए थे, जिसपर चलने से हम चुनाव में बेहतर कर सकेंगे। इसके बाद से ही एनडीए कार्यकर्ताओं में खुशी है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular