Thursday, April 30, 2026
Homeआयुक्त की अध्यक्षता में जल संसाधन एवं लघु जल संसाधन विभाग...

आयुक्त की अध्यक्षता में जल संसाधन एवं लघु जल संसाधन विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित

- Advertisement -

बैठक में दरभंगा प्रमण्डल के अंतर्गत आने वाले तीनों जिलों के कार्यपालक अभियंता, अधीक्षण अभियंता, सहायक अभियंता एवं अन्य संबंधित अभियंताओं ने भाग लिये।

- Advertisement -

आयुक्त महोदय ने सर्वप्रथम जल संसाधन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा तीनों जिलों के बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का योजना-वार प्रतिवेदन तैयार कर शीघ्र उपलब्ध कराएं।

- Advertisement -

उन्होंने सभी योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता पूर्ण ढंग से पूर्ण करने पर विशेष बल दिया।
उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री, बिहार की प्रगति यात्रा के दौरान घोषित एवं स्वीकृत योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
आयुक्त महोदय ने संबंधित अभियंताओं को निर्देश दिया कि तटबंधों एवं बांधों की नियमित जांच की जाए तथा विशेष रूप से बिलों (होल) की जांच कर समय पर मरम्मत सुनिश्चित की जाए, ताकि बाढ़ के समय किसी प्रकार की क्षति की संभावना न रहे।

बैठक के दौरान कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, झंझारपुर द्वारा जानकारी दी गई कि कमला बलान नदी के बांया तटबंध पर बांध के ऊंचीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य,जिससे क्षेत्र में बाढ़ नियंत्रण की स्थिति और बेहतर होगी।

इसके पश्चात आयुक्त ने लघु जल संसाधन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की भी समीक्षा की।
उन्होंने संबंधित अभियंताओं से 05 एकड़ से अधिक बड़े तालाबों,नलकूप, आहर, पईन, चेक डैम सहित अन्य जल प्रबंधन संरचनाओं की वर्तमान स्थिति, प्रगति एवं रख-रखाव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में आयुक्त के सचिव-सह-उप निदेशक (खाद्य) श्री सुशील कुमार मिश्रा, क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी श्री आकाश ऐश्वर्य, दरभंगा प्रमण्डल के विभिन्न विभागों के अभियंता गण एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular