Featured

आम नागरिकों को एल.पी.जी. गैस की आपूर्ति में हो रही कठिनाईयों की सूचना देने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष का हुआ गठन

जिला आपदा प्रबंधन शाखा में कार्यरत हुआ नियंत्रण कक्ष
आम नागरिक नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या – 06272-245055 दर्ज कर सकते हैं अपनी शिकायतें

जिलाधिकारी दरभंगा के आदेश के आलोक में गैस एजेंसियों के कार्यों पर नियंत्रण रखने के लिए वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया गया है।
उन्होंने कहा कि एल.पी.जी. गैस की आपूर्ति में हो रही कठिनाईयों की सूचना देने के लिए जिला स्तर पर जिला आपदा प्रबंधन शाखा, दरभंगा में जिला नियंत्रण कक्ष को कार्यरत कर दिया गया है, जिसका दूरभाष संख्या – 06272-245055 है।

उन्होंने कहा कि जिले के आम नागरिक एल.पी.जी. गैस की आपूर्ति में किसी भी तरह की कठिनाईयों के संबंध में जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर में अपना शिकायत दर्ज करा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *