Friday, June 26, 2026
Homeबिहार : यूपी के इस इलाके में कोहरे का ऑरेंज...

बिहार : यूपी के इस इलाके में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी, बिहार के 15 जिलों में पड़ेगा घना कोहरा, 

- Advertisement -

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने के आसार हैं। इस हफ्ते अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे  के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने के आसार हैं। इस हफ्ते अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आज सुबह के समय पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ इलाकों में घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं, आने वाले 5 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। दक्षिण-पूर्वी अरब सागर, लक्षद्वीप क्षेत्र, कोमोरिन क्षेत्र और दक्षिण अंडमान सागर में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश होने की संभावना है।

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 
आज प्रदेश के कुछ जिलों में सुबह के दौरान छिछले से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। लेकिन उत्तरी यूपी के जिलों में घने से बहुत घना कोहरा छाए रह सकता है। इसको देखते हुए कोहरे का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। प्रदेश में 23 नवंबर तक पूर्वी और पश्चिमी जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार बने हुए हैं। बीते 24 घंटों में झांसी का तापमान सबसे अधिक रहा है। वहीं,  गोरखपुर का 27.4 डिग्री, बरेली का 26.4 डिग्री, अलीगढ़ का 29 डिग्री, हरदोई 28.5 डिग्री और कानपुर सिटी का 30 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान की बात करें तो नजीबाबाद में सबसे कम 12 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री, अयोध्या का 13 डिग्री, बस्ती का 14.5 डिग्री और प्रयागराज का तापमान इस दौरान 16 डिग्री सेल्सियस रहा है।

- Advertisement -

बिहार में मौसम का मिजाज 
बिहार के लगभग सभी जिलों में तापमान में गिरावट जारी है। लेकिन प्रदेश के अधिकतर इलाकों में तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।  बीते दिनों में राज्य का न्यूनतम तापमान लुढ़क कर 14 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। वर्तमान में सर्दी का सबसे अधिक असर बिहार के उत्तरी जिलों में देखने को मिल रहा है। आज बिहार के 15 जिलों में कोहरा छाया रहेगा। इन जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, किशनगंज, सुपौल, अररिया, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार शामिल हैं। बीते 24 घंटों में सबसे कम तापमान मोतिहारी और मधुबनी में 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे अधिक तापमान बक्सर में 30.3 डिग्री दर्ज किया गया।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular