दरभंगा में 26 नवंबर को लगेगा जॉब कैंप:150 पदों पर होगी नियुक्ति, सैलरी 16 से 18 हजार रुपए तक मिलेगी; आवास और भोजन की भी सुविधा।
150 पदों पर होगी नियुक्ति, सैलरी 16 से 18 हजार रुपए तक मिलेगी; आवास और भोजन की भी सुविधा।
दरभंगा में श्रम संसाधन विभाग की ओर से 26 नवंबर को जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप संयुक्त श्रम भवन, लहेरियासराय में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। जिसमें Elite Foods Private Limited कंपनी में ट्रेनी प्रोडक्शन और ट्रेनी पैकिंग के कुल 150 पदों के लिए इंटरव्यू होगा। इन पदों पर महिला और पुरुष अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। यह जॉब कैंप पूरी तरह निशुल्क है।
योग्यता एवं आयु सीमा
शैक्षणिक योग्यता: 10th/12th/ITI पास
आयु सीमा: 18 से 38 वर्ष
कितनी होगी सैलरी(CTC)
चयनित अभ्यर्थियों को 16,000 से 18,000 रुपए प्रति माह वेतन के साथ-साथ मुफ्त आवास, खाना, साप्ताहिक अवकाश, पीएफ, ईएसआई और इंसेंटिव की सुविधा मिलेगी। जॉब लोकेशन कोच्चि(केरल), बेंगलुरु और तमिलनाडु होगा।
निबंधन अनिवार्य
जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का नियोजनालय में निबंधित होना आवश्यक है। इच्छुक उम्मीदवार NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर खुद से पंजीकरण कर सकते हैं या नियोजनालय में जाकर निबंधन करा सकते हैं।
इंटरव्यू में लाने योग्य दस्तावेज
बायोडाटा
सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र
आधार कार्ड
पैन कार्ड
रंगीन फोटो (05)
अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों की छाया प्रति।
