Saturday, April 25, 2026
Homeदरभंगाझंडा लगाने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, प्रशासनिक तत्परता से...

झंडा लगाने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, प्रशासनिक तत्परता से थमा विवाद।

- Advertisement -

दरअसल, दरभंगा के मब्बी ओपी क्षेत्र अंतर्गत शिवधारा बाजार समिति के निकट झंडा लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। इस विवाद को असामाजिक तत्वों ने भड़का दिया। फलस्वरूप जमकर रोड़ेबाजी एवं हंगामा होने लगा। इसमें दोनों पक्षों के कई लोगों को चोटें भी आईं। कुछ दुकान एवं मकान भी क्षतिग्रस्त होने की सूचना है।

- Advertisement -

घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस वज्र वाहन साथ उक्त स्थल पर पहुंची। भीड़ को हटाया गया। इस दौरान दरभंगा के जिलाधिकारी राजीव रौशन, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार एवं सिटी एसपी सागर झा सहित कई वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों से वार्ता की गई। शांति समिति के सदस्यों ने मोर्चा संभाला और दोनों पक्षो को समझा बुझाकर शांत कराया गया। साथ ही माहौल की गंभीरता को देखते हुए तत्काल भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती भी कर दी गयी।

- Advertisement -

मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी राजीव रौशन ने बताया कि झंडा लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा विवाद भड़काने की कोशिश की गयी। पर स्थिति नियंत्रण में है।

उन्होंने कहा कि विवाद भड़काने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कारवाई की जाएगी।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular