अमित शाह के बिहार दौरे में बदलाव, पटना नहीं आएंगे; दरभंगा से सीधे सीतामढ़ी जाएंगे अमित शाह।
बुधवार सुबह दरभंगा होकर सीधे सीतामढ़ी जाएंगे और पुनौरा धाम में मां सीता के भव्य मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उनका पटना में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम रद्द हो गया है।
अमित शाह के बिहार दौरे में बदलाव, पटना नहीं आएंगे; दरभंगा से सीधे सीतामढ़ी जाएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी बिहार दौरे में बदलाव हुआ है। शाह गुरुवार 7 अगस्त को पटना नहीं आएंगे। वे 8 अगस्त को सुबह सीध दरभंगा होकर सीतामढ़ी जाएंगे। सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में शुक्रवार को मां जानकी मंदिर के शिलान्यास और भूमि पूजन का कार्यक्रम है। शाह के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। अमित शाह के पहले पटना में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम था, जो कि रद्द हो गया है।
