Featured

अररिया: साइबर क्राइम को लेकर स्कूली बच्चों को दी गई जानकारी:अररिया SP ने चलाया अभियान, बचाव के भी बताए गए तरीके

अररिया के +2 बालिका उच्च विद्यालय में जिला पुलिस ने कक्षा 9 की छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक अमित रंजन के मार्गदर्शन में चलाए गए इस अभियान के तहत स्कूलों और कॉलेजों में साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए।

मुख्यालय डीएसपी फखरे आलम ने साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं के बारे में जानकारी दी और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में जागरूक किया। उन्होंने इंटरनेट बैंकिंग, ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड, फेसबुक हैकिंग, और फर्जी वेबसाइट से बचाव के उपायों पर चर्चा की। साथ ही छात्रों को हनी ट्रैप और यूपीआई संबंधित धोखाधड़ी के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई।

हेल्पलाइन नंबर के बारे में दी जानकारी

साइबर थाना के पुलिस निरीक्षक ने छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी। साइबर सुरक्षा के उपायों में सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा न करना, प्राइवेसी सेटिंग को सुरक्षित रखना, अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट न स्वीकारना, और किसी भी संदिग्ध ऑफर से बचना शामिल है। साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने की सलाह दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *