Featured

समस्तीपुर : समस्तीपुर में नेपाल के तीर्थयात्री से भरी बस पलटी, ट्रक ने पीछे से मारी थी टक्कर; मची चीख-पुकार 

समस्तीपुर में एनएच 28 के मुसरीघरारी चौराहे के समीप रविवार की अल सुबह नेपाल से देवघर जा रही तीर्थ यात्रियों एक बस सड़क हादसे का शिकार हो ग‌ई। इसमें तीन दर्जन से अधिक लोग यात्री जख्मी हो गए। हादसे में एक किशोर का हाथ बस के नीचे फंस गया। कड़ी मशक्कत के बाद उसके हाथ को बाहर निकाला गया।

समस्तीपुर में नेपाल के तीर्थयात्री से भरी बस पलटी, ट्रक ने पीछे से मारी थी टक्कर; मची चीख-पुकार समस्तीपुर में नेपाल से आ रही बस पलटी

समस्तीपुर में एनएच 28 के मुसरीघरारी चौराहे के समीप रविवार की अल सुबह नेपाल से देवघर जा रही तीर्थ यात्रियों की एक बस सड़क हादसे का शिकार हो ग‌ई। इसमें तीन दर्जन से अधिक यात्री जख्मी हो गए। हादसे में एक किशोर का हाथ बस के नीचे फंस गया। कड़ी मशक्कत के बाद उसके हाथ को बाहर निकाला गया। घटना के बाद जख्मियों को सदर अस्पताल व मुसरीघरारी के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जानकारी मुताबिक मुसरीघरारी चौक पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस में साइड से पिछले चक्का के पास ठोकर मार दी। इससे बस का एक्सेल टूट गया। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय बस में 43 लोग सवार थे हादसे के समय बस में करीब 43 लोगों सवार थे। इसमें में तीन दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। इसमें एक किशोर सहित पांच की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद मुसरीघरारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंचे सभी जख्मी को इलाज को ले भर्ती कराया। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सीधा कराया है पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक व बस को अपने कब्जे में ले घटना की छानबीन में जुटी है। घायलों की हुई पहचान इधर सदर अस्पताल में बीस से अधिक जख्मी यात्रियों को भर्ती कराया गया। इसमें नेपाल के बड़ा जिला के मुक्तीपलिया गांव के गीता देवी, सीमा कुमारी, विश्वनाथ मुखिया बिंद, शोभा कुमारी, राजेश्वर प्रसाद साह, मुस्कान साह, फेकन मुखिया, शिव कुमारी, सियापति देवी, अमन प्रजापति, रामरती देवी, सुजीत कुमारी, राम किशोरी, राम नागेंद्र साह, रामभा साह, सुखिया देवी, लक्ष्मी झा, रविंद्र कुमार, रामेश्वर शाह, सुबोध प्रसाद झा, लक्ष्मण मुखिया, सुमन मिश्रा, काजल कुमारी, किशोरी साह, उषा देवी आदि शामिल है। घटना में जख्मी सभी बड़ा जिला नेपाल के मुक्तीपलिया गांव के ही रहने वाले बताए गए हैं। इधर एएसपी संजय पाण्डेय ने बताया कि घटना के बाद पुलिस टीम ने जख्मियों को इलाज को ले अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस टीम ने ट्रक व बस दोनों वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *