बेगूसराय: भीषण सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल
बिहार के बेगूसराय में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गये।
ट्रैक्टर चालक की तलाश में छापेमारी
मौत की खबर लगते ही परिजनों में मातम पसर गया। मृतक युवक की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के सकरबासा वार्ड नंबर 2 गांव के रहने वाले रामानुज पासवान का पुत्र अजय कुमार पासवान के रूप में हुई है। वहीं घायल दोनों ही युवक की पहचान सकरबासा गांव के रहने वाले मोहम्मद कारी एवं मोहम्मद वारिस के रूप में की गई है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश में छापेमारी चल रही है।
अजय की मौके पर हुई मौत
परिजनों ने बताया है कि अजय कुमार गढ़पुरा से अपने दो दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर आ रहा था। रास्ते में नारायण पीपर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल पर सवार तीनों युवकों को कुचल दिया। घटना में अजय कुमार पासवान की दर्दनाक मौत हो गई। मोहम्मद कारी एवं मोहम्मद वारिश गंभीर रूप से घायल हो गये।
