Wednesday, June 17, 2026
Homeदरभंगाबम धमाके मामले में कुख्यात बाबर गिरफ्तार।

बम धमाके मामले में कुख्यात बाबर गिरफ्तार।

- Advertisement -

जिले के हुसैनाबाद के कुरैशी टोला में 24 जून को एक विस्फोट हुआ था. इस धमाके में एक 17 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी. वहीं, तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए थे. पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था. वहीं, इस मामले पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने इस मामले में कुख्यात बाबर को उसके घर से धर दबोचा है. पुलिस इस मामले को लेकर बाबर से पूछताछ कर रही है. बम कांड का मोस्ट वांटेड अपराधी बाबर के पुलिस के हत्थे चढ़ने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं, पुलिस को इस गिरफ्तारी से राहत मिली है.

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि बाबर एक कमरे में सो रहा था. इस दौरान पुलिस ने उसे धर दबोचा. बाबर भागलपुर के 10 मोस्ट वांटेड अपराधियों में भी शामिल था. बाबर कई सालों से फरार भी चल रहा था. वहीं, पुलिस लगातार इस मामले को लेकर संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. इस दौरान पुलिस बाबर के घर छापेमारी कर रही थी. इस छापेमारी में पुलिस ने बाबर को गिरफ्तार कर लिया. अब पूछताछ में खुलासा हो पाएगा कि बम कहां से आया था?

- Advertisement -

भागलपुर हुसैनाबाद के कुरैशी टोला स्थित अब्दुल गनी और उसके भाइयों के जिस घर में विस्फोट हुई थी, वहां से पुलिस को जमीन विवाद संबंधित कई दस्तावेज मिले हैं. इन सभी दस्तावेज को देखा गया तो यह 2017 से लेकर 2018 तक के हैं. इसमें जमीन संबंधित विवाद होने को लेकर डीआईजी से लेकर एसएसपी को दिए गए पत्र की रिसीविंग कॉपी भी पाई गई

- Advertisement -

वहीं, भागलपुर वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने कहा कि एसआईटी की टीम लगातार जांच में जुटी हुई है. वांछित और आरोपितों के घर लगातार छापेमारी भी की जा रही है, जिसमें एक की गिरफ्तारी हुई है. बम बनाने के कारोबार से जुड़े सभी लोगों को चिन्हित कर उस पर कार्रवाई की जा रही है.

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular