रोजगार सृजन का आधार:बेंगलुरु मॉडल पर आधारित है दरभंगा का आईटी पार्क।
{मिथिला स्टैक और अभिकेयर जैसी कंपनियों ने पहले ही यहां अपना दफ्तर खोल लिया है, जबकि डेढ़ दर्जन से अधिक विदेशी कंपनियों के आवेदन विचाराधीन हैं। विप्रो- सोनी जैसी नामी कंपनियों ने भी रुचि दिखाई है। {आईटी पार्क में 80 लोगों के बैठने की क्षमता है और यह 10-15 कंपनियों को एक साथ समायोजित कर सकता है। फ्लेक्सी-सीट मॉडल के तहत स्टार्टअप्स एक दिन से लेकर एक साल तक ऑफिस स्पेस किराए पर ले सकते हैं।
दरभंगा का आईटी पार्क बेंगलुरु मॉडल पर आधारित है। यह 16,171 वर्ग फीट में फैला हुआ है और दो मंजिला है। इसमें हाई-स्पीड 5जी इंटरनेट, 24×7 ऑपरेशनल वर्कस्पेस, स्मार्ट फायर सेफ्टी सिस्टम और रिमोट सीसीटीवी मॉनिटरिंग की सुविधा उपलब्ध है।
भवन में तीन अधिकारियों के लिए केबिन, एक कॉन्फ्रेंस रूम, दो गेस्ट रूम, नेटवर्क ऑपरेटर सेंटर, यूपीएस, और पैनल रूम शामिल हैं। दूसरी मंजिल पर दो अतिरिक्त केबिन हैं। परिसर में 250 केवीए का ट्रांसफॉर्मर, टेबुल-टू-टेबुल इंटरनेट कनेक्शन, और फायर फाइटिंग संसाधन उपलब्ध हैं। दरभंगा आईटी पार्क का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 जुलाई को वर्चुअली मोतिहारी से किया गया। इस पार्क के निर्माण लगभग करीब 10.23 करोड़ रुपए खर्च हुए।
