Featured

जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा के मध्यस्थता केंद्र में चल रहे राष्ट्र के लिए मध्यस्थता 3.0 अभियान के तहत वैवाहिक विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान कराया गया


प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा श्री अजय कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान के तहत पति-पत्नी चंदन एवं पूजा के बीच समझौता कराकर आपसी विवाद को समाप्त कराते हुए एक परिवार को टूटने से बचाया गया।

परिवारों के मिलन से दंपति के बच्चे को माता पिता का प्यार मिला जिससे वह बहुत प्रसन्न हुआ।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा की सचिव आरती कुमारी ने बताया कि जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सप्तम श्री उपेन्द्र कुमार के न्यायालय द्वारा मामले को मध्यस्थता के लिए भेजा गया था।

प्रशिक्षित मध्यस्थ अनिल कुमार प्रसाद एवं सचिव आरती कुमारी के सफल प्रयासों से मध्यस्थता कार्यवाही सफल हुईं। सचिव आरती कुमारी ने कहा कि मध्यस्थता विवादों के निपटारे का सरल एवं प्रभावी तरीका है।


यह विवादों को सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाने का बेहतर वैकल्पिक व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा अधिक से अधिक मामलों को मध्यस्थता के जरिए निपटाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि लोगों को त्वरित, सुलभ और प्रभावी न्याय मिल सके।

मध्यस्थता कार्यवाही को सफल बनाने में अधिवक्ता मदन कुमार सिंह एवं राजेंद्र कुमार ने भी सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *