Featuredप्रादेशिक

दो बदमाशों का पुलिस ने किया एनकाउंटर, जानिए क्या हुआ था।

हाजीपुर: जिले में बैंक लूट के दौरान सिपाही हत्याकांड मामले में पुलिस ने सोमवार को दो बदमाशों को पकड़ा था. सूचना मिली है कि दोनों बदमाशों का एनकाउंटर कर दिया गया है. पुलिस जब गिरफ्तार कर ले जा रही थी तब दोनों बदमाश भागने की कोशिश किए. इस दौरान पुलिस ने दोनों को एनकाउंटर कर दिया. वहीं, तीसरा बदमाश अब भी फरार है. बताया जा रहा है कि एनएच 22 के फोर लेन किनारे एनकाउंटर की घटना हुई है.

वैशाली के एसपी रवि रंजन के अनुसार पकड़े गए दोनों बदमाशों को पूछताछ के लिए हाजीपुर के नगर थाना लाया जा रहा था, जहां रास्ते में ही सराय थाना क्षेत्र के एकरा गांव के समीप पुलिस से बचकर गाड़ी से कूद कर भागने लगे. पुलिस द्वारा फायरिंग की गई, जिसमें दो बदमाश जख्मी हो गए. इसके दोनों बदमाशों को अस्पताल भेजा गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि मारे गए बदमाश गया जिला के रहने वाले थे. मृतकों की पहचान बिट्टू और सत्य प्रकाश के रूप में हुई है.

वहीं, इस मामले को लेकर वैशाली के एसडीपीओ ओम प्रकाश ने बताया कि दो लोगों के शव पोस्टमार्टम के लिए लाए गए हैं जिन्होंने सुबह पुलिस बल को गोली मार दी थी. भागने की कोशिश के दौरान इन लोगों का एनकाउंटर हुआ. जांच चल रही है.

हाजीपुर के सराय थाना क्षेत्र के सूरत चौक के पास यूको बैंक के नीचे तीन बदमाशों बैंक लूटने की नीयत से हथियार के साथ खड़े थे तब ही पुलिस की गस्ती टीम वहां से गुजर रही थी. पुलिस की गस्ती टीम को देखकर तीनों बदमाश अपनी बाइक छोड़कर भागने लगे. इसके बाद पुलिस ने खदेड़ कर दो बदमाशों को पकड़ लिया, लेकिन तीसरे बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. इस फायरिंग की घटना में कॉन्स्टेबल अमिताभ कुमार को चार गोली लगी. आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गयी थी. वहीं, तीसरे बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है. घटनास्थल पर खून के धब्बे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *