उद्योग संवाद कार्यक्रम का आयोजन
उद्योग संवाद कार्यक्रम का आयोजन
दरभंगा जिले में उद्योगों की स्थापना को गति प्रदान करने एवं स्थानीय उद्यमियों को एक मंच पर ही सभी आवश्यक आधारभूत एवं वित्तीय सुविधाएं आदि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में (कार्यालय कक्ष) में उद्योग संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सात निश्चय-3 कार्यक्रम के तहत सशक्त बिहार के निर्माण के लिये राज्य में उद्योगों की स्थापना एवं इनका विकास राज्य सरकार का प्रमुख लक्ष्य है।
सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी द्वारा पिछले बैठक में दिये गये निदेश के अनुपालन की समीक्षा की गयी।
बैठक में उपस्थित प्रत्येक निवेशक/उद्यमी से जिलाधिकारी द्वारा उनके समस्याओं के संबंध में जानकारी लिया और संज्ञान लेते हुये निराकरण के लिये संबंधित पदाधिकारी एवं बैंक शाखा प्रबंधक को त्वरित कार्रवाई के लिए आवश्यक निदेश दिया गया।
उपस्थित उद्यमियों को ऋण स्वीकृति हेतु बैंक शाखा से जरूरी दस्तावेजों की सूची प्राप्त करने एवं सभी आवश्यक प्रमाण-पत्र बनवाने का निदेश दिया गया एवं उक्त कार्य में संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने हेतु निदेशित किया गया।
उक्त बैठक में PVC Pipe, Fly Ash Bricks, Paint Mfg., Pasta, Note Book, Oil Mill, Bio Degradable Bage एवं Rice Mill परियोजना की स्थापना से संबंधित विचार उद्यमियों द्वारा व्यक्त किये गये।
बैंठक में उपस्थित सफल उद्यमी के द्वारा अपने अनुभव साझा किये गये जिन्हें जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा प्रोत्साहित करते हुए अन्य उद्यमियों को भी प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर सुरूची कुमारी, प्रभारी महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, दरभंगा, श्री ब्रजेश कुमार,प्रबंधक, बियाडा, आग्रणी जिला प्रबंधक, दरभंगा एवं उद्योग विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे l
