Featured

बिहार : बिहार वालों का अब होगा ठंड से सामना, पटना का पारा गिरा

 

पटना IMD के अनुसार सोमवार को बिहार के कई जिलों में ठंड ने लोगों को कंपा दिया. राजधानी पटना में दिन का तापमान सामान्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा. वहीं, रात का तापमान थोड़ा बढ़ा है. हालांकि दिन में बादल और हवा चलने से ठंड का अहसास ज्यादा रहा. सुबह हल्का कोहरा भी छाया रहा.

तापमान में हो सकती है गिरावट

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट हो सकती है. सोमवार को राज्य के 33 शहरों में अधिकतम तापमान गिरा, जबकि 27 शहरों में न्यूनतम तापमान बढ़ा. सबसे ठंडा शहर सहरसा का अगवानपुर रहा, जहां तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. डेहरी सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *