Featured

सहरसा: आज बिहार के 14 जिलों में बारिश की संभावना:जनवरी में पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, सहरसा में 8 डिग्री पहुंचा तापमान

बक्सर में कोहरे की वजह से लोग सड़क पर गाड़ियों की लाइट जलाकर जल रहे हैं।
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर बिहार के मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं के रूप में पहुंच रहा है। इससे अगले तीन से चार दिनों में चार डिग्री तापमान गिरने की संभावना है।

राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में सामान्य से मध्यम स्तर का कोहरा छाने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 6 जनवरी को एक बार फिर नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसके बाद बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

रविवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान सहरसा में 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं सबसे अधिक तापमान गया का 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पटना का न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज हुआ है। मौसम विभाग ने आज बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

बक्सर में घने कोहरे के चलते लोग गाड़ियों की लाइट जलाकर जा रहे हैं।
जनवरी के पहले सप्ताह में बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग का अनुमान है कि जनवरी के पहले सप्ताह में ठंड बढ़ सकती है। 31 दिसंबर तक तापमान स्थिर रहेगा। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंड बढ़ने की संभावना है। फिलहाल तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हो रहा है।

 

मौसम विभाग ने किसान को यह सलाह दी है कि खुले स्थान में रखी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर भंडारण करने की व्यवस्था कर लें, ताकि पानी और नमी से फसल का बचाव हो सके।

 

मौसम विभाग के अनुसार जब तक न्यूनतम तापमान दो अंको में रहता है। तब तक ठंड नहीं मानी जाती है। अभी राज्य के अधिकतर जिलों का न्यूनतम तापमान 9 से 16 डिग्री सेल्सियस की बीच बना हुआ है। ऐसे में जब तक यह तापमान 6 से 8 डिग्री या फिर उससे भी काम न चला जाए तब तक ठंड नहीं मानी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *