Monday, May 4, 2026
Homeबेगूसराय : पुजारी की संदिग्ध मौत से सनसनी,...

बेगूसराय : पुजारी की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने शराब में जहर मिलाने का लगाया आरोप; शराबबंदी पर उठे सवाल

- Advertisement -

मृतक पुजारी गोलू झा –
बेगूसराय जिले के सिमरिया गंगा घाट पर एक पुजारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक गोलू झा (पुत्र अनिल झा) जो गंगा घाट के निवासी थे, की मौत को लेकर उनके परिजनों ने शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस घटना ने बिहार की शराबबंदी कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

- Advertisement -

‘शराब में मिलाया गया था जहरीला पदार्थ’
परिजनों के अनुसार, बीती शाम पड़ोस में रहने वाले नेपाली नामक युवक ने गोलू झा को बुलाया था। नेपाली और अन्य ने मिलकर शराब पी, जिसके बाद गोलू झा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने आशंका जताई है कि शराब में किसी जहरीले पदार्थ को मिलाकर जानबूझकर यह साजिश रची गई। जब गोलू झा की हालत खराब होने की सूचना मिली तो परिजनों ने तुरंत उसे नजदीकी निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

 

संदिग्ध आरोपी फरार, पुलिस कर रही जांच
मृतक के परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद नेपाली समेत अन्य संदिग्ध मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हर पहलू पर गहन जांच की जा रही है, लेकिन पुलिस अभी तक कोई ठोस बयान देने से वह बच रही है।

शराबबंदी कानून पर सवाल
इस घटना ने बिहार में लागू शराबबंदी कानून पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। यह मामला दिखाता है कि प्रतिबंधित शराब का सेवन अब भी व्यापक रूप से हो रहा है और इसके गंभीर परिणाम सामने आ रहे हैं। वहीं, गोलू झा की मौत से गांव में शोक की लहर है। परिजनों और स्थानीय लोगों में प्रशासन की कार्यशैली को लेकर आक्रोश है। उनका कहना है कि शराबबंदी के बावजूद इलाके में शराब आसानी से उपलब्ध हो रही है और पुलिस इसे रोकने में नाकाम रही है।

इधर, चकिया थाना पुलिस ने कहा है कि मामले में संदिग्धों की गिरफ्तारी प्राथमिकता है। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular