Sunday, June 21, 2026
Homeडीएम ने जनता के दरबार में कई समस्याएँ का किया त्वरित समाधान

डीएम ने जनता के दरबार में कई समस्याएँ का किया त्वरित समाधान

- Advertisement -

डीएम ने जनता के दरबार में कई समस्याएँ का किया त्वरित समाधान

- Advertisement -

जनता दरबार में 40 से अधिक परिवादी हुए उपस्थित

- Advertisement -

दरभंगा 02 जनवरी 2025:- जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार ने आज कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता के दरबार में आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता एवं बड़े धैर्य के साथ सुना और समाधान किया ।

- Advertisement -

आज जनता दरबार में 40 से अधिक परिवादी उपस्थित हुए। जिलाधिकारी ने कई मामलों का मौके पर ही त्वरित समाधान किया,जबकि शेष आवेदनों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथाशीघ्र जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। प्राप्त आवेदनों को समाधान के लिए जिलाधिकारी ने स्वयं दूरभाष से अन्चलाधिकारी और प्रखंड विकास अधिकारी को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता के दरबार में आए हुए आवेदनों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निवारण करना सुनिश्चित करें।
आज के जनता दरबार में खाद्य आपूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग, सामाज कल्याण विभाग,पंचायती राज विभाग, परिवहन विभाग, राजस्व विभाग से संबंधित परिवादी उपस्थित हुए।
जनता दरबार में केवटी प्रखंड के आवेदक पूनम कुमारी द्वारा निजी रास्ता को बंद करने तथा विरोध करने पर मारपीट करने हेतु जनता दरबार में उपस्थित हुए। जिलाधिकारी ने वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा को दूरभाष पर निर्देश दिया कि आवेदन अग्रेक्तर कार्रवाई करें।
प्रदीप कुमार सादा दरभंगा सदर से ट्राई मोटरसाइकिल के लिए आवेदन दिया। उन्होंने सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा को निर्देश दिया कि जांचों परान्त ट्राईमोटर साइकिल के लिए आवश्यक कार्रवाई करें। जिलाधिकारी ने पूर्व में ही सभी प्रखंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया है कि अपने-अपने क्षेत्र में ट्राई मोटर साइकिल का आवेदन प्राप्त करें ,जिससे कि वांछित दिव्यांग को मोटर ट्राई साइकिल प्रदान किया जा सके। जिला में विशेष सिविर लगाकर ट्राई साइकिल वितरण जनवरी माह में किया जाएगा।

बहादुरपुर प्रखंड के आवेदक माधुरी सदा ने अनाथ बच्चों के अनुदान सहायता राशि हेतु जनता दरबार में आया।
जिलाधिकारी ने जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार को सरकारी योजना के तहत आवासीय विद्यालय में नामांकन करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जन समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान करना है। उन्होंने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि आम जनता की शिकायतों के निष्पादन में सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाएl
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि प्राप्त सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए,ताकि आम जनता को शीघ्र समाधान मिल सके।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजस्व मनोज कुमार, ,उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रियंका कुमारी,नोडल आईटी सेल पूजा चौधरी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे l

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular