Featured

बिहार  : दिल्ली के बाद बिहार में भी भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.0 दर्ज

बिहार: सोमवार को सुबह 08:02 बजे बिहार के सीवान में रिक्टर स्केल पर 4.0 तीव्रता का भूकंप आया। यह भूकंप नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद सहित दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए शक्तिशाली झटकों के तीन घंटे बाद आया है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में सुबह 5.36 बजे 4.0 तीव्रता का भूकंप आने के कुछ घंटे बाद बिहार में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी क्षेत्र के लोगों से शांत रहने और संभावित झटकों के प्रति सतर्क रहते हुए सुरक्षा सावधानियो का पालन करने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *