Featured

बिहार : बिहार शरीफ में सूर्य मंदिर के पास भूमि विवाद:कोर्ट आदेश के बावजूद बनाया जा रहा बाउंड्री वॉल; पूर्व मेयर पर लगे गंभीर आरोप, बोले- ये राजनीति से प्रेरित

विवादित भूमि पर बाउंड्री वॉल का निर्माण किया जा रहा है।
विवादित भूमि पर बाउंड्री वॉल का निर्माण किया जा रहा है।
बिहार शरीफ के सोहसराय इलाके में स्थित सूर्य मंदिर कैंपस के पास की जमीन पर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सदर एसडीओ की ओर से निर्माण कार्य रोकने के स्पष्ट आदेश के बावजूद कथित अतिक्रमण जारी है, जिससे भूमि मालिक में रोष की स्थिति बनी हुई है।

कुछ महिलाओं ने पूर्व मेयर पर दबंगई का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। भूमि मालिक शैलेन्द्र प्रसाद की पत्नी के अनुसार, विवादित क्षेत्र में कुल 40 डिसमिल भूमि है, जिसमें से 20 डिसमिल पूर्व मेयर के ससुर के नाम पर है। आरोप है कि पूर्व मेयर शेष भूमि पर भी अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।

आदेश की कॉपी दिखाती महिला
पूर्व मेयर के बेटे बोले- आरोप राजनीति से प्रेरित

मामले का दूसरा पक्ष भी सामने आया है। पूर्व मेयर के बेटे दीपेश कुमार का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे केवल अपनी वैध भूमि पर कार्य कर रहे हैं और उन्हें झूठे आरोपों के माध्यम से परेशान किया जा रहा है।

शैलेंद्र कुमार ने डीएम-एसपी कार्यालय में एक आवेदन दिया है जिसमें गंभीर आरोप पूर्व मेयर पर लगाए गए हैं। इस मामले में कोर्ट ने पुलिस को स्थल के निरंतर निगरानी करने का निर्देश दिया है। साथ ही कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है।

हालांकि, कहा जा रहा है कि एसडीओ कोर्ट के आदेश के बावजूद विवादित भूमि निर्माण कार्य जारी है। शैलेंद्र कुमार की पत्नी ने बताया कि स्थानीय थाना की मिलीभगत से बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *