Wednesday, June 24, 2026
Homeसहरसा-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस सहित बदला इन ट्रेनों का मार्ग।

सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस सहित बदला इन ट्रेनों का मार्ग।

- Advertisement -

रेलवे प्रशासन द्वारा गोरखपुर-गोंडा खंड के टिनिच-गौर-बभनान स्टेशनों के अप लाइन पर इंजीनियरिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य में पी.क्यू.आर.एस. ब्लॉक दिये जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन, रि-शिड्यूलिंग एवं नियंत्रण निम्नवत किया जायेगा।

- Advertisement -

मार्ग परिवर्तन-
– सहरसा से 06 मार्च, 2025 को चलने वाली 05577 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जायेगी।
– कटिहार से 04 एवं 11 मार्च, 2025 को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जायेगी।

- Advertisement -

रि-शिड्यलिंग-
– बस्ती से 04 एवं 11 मार्च, 2025 को चलने वाली 14232 बस्ती-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस बस्ती से 90 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।
नियंत्रण-
– कटिहार से 02, 06 एवं 09 मार्च, 2025 को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस वाराणसी मंडल में 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
– गुवाहाटी से 04 एवं 11 मार्च, 2025 को चलने वाली 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस मार्ग में 15 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

- Advertisement -

रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता हेतु वाराणसी मंडल के दुल्लहपुर-जखनियां-सादात खण्ड पर ब्रिज संख्या 111 एवं 116 पर इंजीनियरिंग कार्य हेतु ब्लॉक लिए जाने के कारण पूर्व अधिसूचित निम्नलिखित गाड़ियों के मार्ग परिवर्तन, ठहराव एवं गाड़ी संख्या में संशोधन किया गया है।
मार्ग परिवर्तन-
– सीतामढ़ी से 04 मार्च, 2025 को चलने वाली 14005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस पूर्व में परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-मऊ-औंड़िहार-जौनपुर में संशोधन के फलस्वरूप पुनर्परिवर्तित मार्ग छपरा-बलिया-गाजीपुर सिटी-औंड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी।

 

इसके फलस्वरूप गाड़ी का ठहराव दाउदपुर, एकमा, चैनवा, दुरौंधा, सीवान, जीरादेई, मैरवा, भाटपार रानी, भटनी, सलेमपुर, लार रोड, बेलथरा रोड, मऊ जं., जखनियां स्टेशनों पर नही रहेगा।
गाड़ी संख्या में संशोधन-
– पूर्व अधिसूचित अहमदाबाद से 03 मार्च, 2025 को चलने वाली 19489 के स्थान पर 19091 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस बांद्रा टर्मिनस से 03 मार्च को प्रस्थान कर निर्धारित मार्ग वाराणसी जं.-औंड़िहार-मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी जं.-जौनपुर-शाहगंज-मऊ के रास्ते चलाई जायेगी।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular