Thursday, June 25, 2026
Homeआग की आगोश में आए कई घर जलकर स्वाहा, लाखों की संपत्ति...

आग की आगोश में आए कई घर जलकर स्वाहा, लाखों की संपत्ति राख।

- Advertisement -

बिहार के बेगूसराय में भीषण आग ने एक साथ तीन घरों को अपनी चपेट में लेकर राख बना दिया है. जिसमें घर में रखे लाखों की संपत्ति जलकर स्वाहा हो गई है.

- Advertisement -

 

- Advertisement -

बिहार में जैसे-जैसे तापमान में बढ़ोतरी और गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है. वैसे ही राज्य में आगजनी की घटनाएं भी बढ़ने लगी है. आए दिन बेगूसराय जिले से अगलगी की घटनाएं सामने आती रहती है. एक बार फिर बेगूसराय में आग ने तांडव मचाया है. भीषण आग का कहर देखने को मिला है. भयंकर आग लगने से एक साथ तीन घर जलकर पूरी तरह से राख में तब्दील हो गया है.

- Advertisement -

 

वहीं, घर में रखे लाखों की संपत्ति इस अगलगी में जलकर स्वाहा हो गया है. अगलगी की घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. आग की भयावह लपटों को देख लोग दहशत में आए गए. यह घटना परिहारा थाना क्षेत्र के बहुआरा पंचायत वार्ड नंबर 2 की है. बताया जा रहा है कि अचानक भीषण एक घर में आग लग गई. आग ने देखते ही देखते इतना विकराल रूप ले लिया कि बगल के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया ।

 

जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग की चपेट में आने से तीन घर धू-धू कर जलकर पूरी तरह से राख हो गया.

 

आग लगते ही लोगों ने अपने स्तर से आग पर काबू पाने और उसे बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने इतना विकराल रूप ले लिया था कि काबू करना काफी मुश्किल हो गया था. आग की लपटों ने कुछ ही देर में तीनों घरों को अपने आगोश में लेकर उसे राख बना दिया. ये भी पढ़ें: मजदूरों का दुश्मन और पुलिस का वांटेड नक्सली बृजेश सिंह गिरफ्तार, 8 सालों से थी तलाश भीषण आगजनी में तीनों घर पूरी तरह से जलकर राख हो गया. घरों में रखे लाखों की संपत्ति सहित सारा सामान जलकर खाक बन गया.

 

फिलहाल, इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने दमकल कर्मी टीम को दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों की टीम आग बुझाने में लगे हुए हैं. वहीं, घटना के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है. वो हताश और निराश हैं. उनका आशियाना जलकर राख बन गया है, वे बेघर हो गए है. आग लगने की वजह अभी सामने नहीं आई है.

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular