Featured

समस्तीपुर : हाफ पैंट में महिला फरियादी से मिले दारोगा, लाइन हाजिर:घटनास्थल पर जाने से पहले शर्ट भी नहीं पहनी, फोटो वायरल होने पर एसपी ने की कार्रवाई

समस्तीपुर में हाफ पैंट में रहने वाले दारोगा उमेश तिवारी को एसपी विनय तिवारी ने लाइन हाजिर कर दिया। उमेश डायल-112 की टीम में शामिल थे। वे मारपीट मामले में महिला फरियादी के पास बिना वर्दी के हाफ पैंट में गए थे। शर्ट भी नहीं पहना था। फोटो वायरल होने के बाद एसपी ने कार्रवाई कर दी। मामला दलसिंहसराय थाना का है।

महिला फरियादी से हाफ पैंट में मिलते दारोगा।
टीम ने एसपी को रिपोर्ट भेजी थी

दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि दारोगा उमेश तिवारी का हाफ पैंट में महिला फरियादी से मिलने का फोटो वायरल हुआ था। मामले में एसपी के आदेश पर एक टीम का गठन किया था। टीम ने इस मामले को सत्य मानते हुए एसपी को रिपोर्ट भेजी थी। टीम की रिपोर्ट के आधार पर एसपी विनय तिवारी ने दारोगा उमेश तिवारी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया ।

2 वर्ष से दलसिंहसराय में तैनात थे दारोगा

दारोगा उमेश तिवारी पिछले 2 वर्ष से दलसिंहसराय की 112 नंबर टीम में तैनात थे। वे अक्सर हाफ पैंट में ही फरियादी से मिलते थे। कुछ दिन पूर्व भी हाफ पैंट में महिला फरियादी से मिलने का फोटो सामने आया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *