Featured

दरभंगा : झमाझम बारिश से सड़कों पर भरा पानी:दरभंगा में लबालब हुई सड़कें, स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी

दरभंगा के गौराबौराम प्रखंड क्षेत्र के कसरौर बेलवारा पंचायत स्थित दक्षिणी कसरौर गांव में लगातार 2 दिनों से बारिश होने से लोगों की कठिनाई बढ़ गई है। वहीं, कसरौर गांव से विषनपुर मुख्य जोड़ने वाले रास्ते के बीच स्थित लडडू शर्मा के घर से लेकर नरेश कामती के घर के बीच सड़क पर पानी का जलजमाव की समस्या उत्पन्न होने से स्कूली बच्चे और आने जाने वाले राहगीर को बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ता हैं।बारिश के दिनों में इन रास्ते से आवाजाही करने में बहुत परेशानियों को सामना करना पड़ता है। ऐसे में जब बारिश का दौर शुरू हो गया है, तो पहली ही बारिश में सड़क नदी और झील में तब्दील हो गई है। छात्रों को कीचड़ से गुजर कर स्कूल जाना पड़ रहा है। कई बार स्कूली बच्चों को सड़क पर ज्यादा पानी होने के कारण बच्चे जमे हुए पानी का शिकार भी हो जाता है। इससे स्कूली बच्चों का ड्रेस और किताब भी खराब हो जाता है।आठवीं की स्टूडेंट मुस्कान कुमारी ने बताया कि स्कूल आने-जाने के लिए सड़क तो है लेकिन सड़क पर घुटना तक पानी आ जाता है। ऐसे में हेलकर स्कूल जाना पड़ता है। आगे उन्होंने बताया है कि जरा सी बारिश हुई तो सड़क नदी में तब्दील हो जाती है। इन दिनों उत्क्रमित मध्य स्कूल दछिनी कसरौर जाने वाले स्कूली बच्चों को यूनिफॉर्म उठा कर चप्पल हाथ में लेकर पानी में हेलकर स्कूल जाना पड़ता है।

इस संबंध में पूछने पर ग्राम पंचायत कसरोर बेलवाड़ा के मुखिया विजय कुमार चौधरी ने बताया कि पानी का बहाव बंद हो गया है। इस कारण सड़क पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। आगे उन्होंने बताया कि गांव के कई लोगों ने सड़क के जमीन को अतिक्रमण कर घर बना लिया। इससे पानी का निकासी बंद हो गया है। इस कारण सड़क नदी और झील में तब्दील हो गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *