इस दौरान महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी मुकुल किशोर वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की नींव मतदान पर निर्भर करता है। इसीलिए लोकतंत्र के महापर्व आगामी लोकसभा चुनाव में जरूर भाग लें और अपने मतदान का प्रयोग करें।
आपका एऊ वोट से देश की तकदीर संवर सकता है। इसीलिए आईये, हम सब मिलकर आज यह शपथ लें कि हम सब आगे से मतदान में जरूर भाग लेंगे और परिवार के सभी सदस्यों के साथ-साथ गली-मोहल्लों के शत-प्रतिशत मतदाता को भी भाग लेने के लिये प्रेरित करेंगे ताकि हमारा लोकतंत्र सदैव मुस्कुराता रहे।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रो. मो. रहमतुल्लाह, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी मुकुल किशोर वर्मा, बर्सर डॉ. शम्से आलम, परीक्षा नियंत्रक डॉ. आलोक प्रभात, डॉ. सच्चिदानंद मिश्रा, डॉ. अंजनी चौधरी सभी शिक्षक, कर्मी डॉ. धीरेंद्र कौशल, विकेश कुमार सहित जंतु विज्ञान (प्रतिष्ठा) के द्वितीय वर्ष की छात्रा नैना परिहार, निशु कुमारी, स्वीटी कुमारी, अफीफा आसिफ सिद्दकी, अंजली कुमारी, कशिश कुमारी, वंदना कुमारी व सोनाक्षी समेत सैकड़ों छात्राएं मौजूद थी।





