इसी क्रम में आज इस महत्वपूर्ण कार्य का शुभारंभ जिलाधिकारी,दरभंगा श्री कौशल कुमार के आवास से किया गया,जहां सर्वप्रथम उनका मकान सूचीकरण किया गया। साथ ही आम नागरिकों को जनगणना कार्य में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।
जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने इस अवसर पर कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से प्राप्त आंकड़े विकास योजनाओं के निर्माण, संसाधनों के समुचित वितरण एवं नीति निर्धारण में सहायक होते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं,ताकि जनगणना कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकेl
सभी प्रगणकों को निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कार्य को पारदर्शिता एवं सटीकता के साथ सरसमय पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
जनगणना कार्य के सफल संचालन के लिए जिले में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री राकेश कुमार गुप्ता, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री उदय शंकर प्रसाद सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं प्रगणक उपस्थित थे।





