Featured

ट्रक से 40 लाख की शराब जब्त:पटना से बेगूसराय पुलिस को मिली सूचना।

बेगूसराय में एक ट्रक से 40 लाख से अधिक की शराब बरामद की गई है। मद्य निषेध विभाग पटना की ओर से बेगूसराय पुलिस को सूचना मिली थी। जिसके बाद रिफाइनरी थाना क्षेत्र NH-31 पर हरपुर चौक के पास छापेमारी की गई। वहां ट्रक पहले से खड़ा था। ट्रक की तलाशी ली गई तो 4 हजार लीटर से ज्यादा शराब मिली।

एसपी मनीष ने बताया कि हरपुर चौक के पास 6 चक्का ट्रक खड़ा था। मौके से ट्रक चालक कश्मीर निवासी रविन्द्र सिंह (48) और खलासी हरपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया।

आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बरामद

ट्रक में लोड 4152.24 लीटर विदेशी शराब के साथ 1 मोबाइल, 1 फास्ट टैग और 1 जीपीएस जब्त किया गया है। चालक और खलासी के पास से उसके पास से 1 आधार कार्ड और 1 ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया गया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *