Featured

बनगांव में 17 और 18 मई को जूनियर बालिका लगोरी टूर्नामेंट।

बिहार राज्य लगोरी संघ के तत्वावधान में बिहार राज्य जूनियर बालिका लगोरी प्रतियोगिता का आयोजन 17 और 18 मई को बनगांव में होगा। इसका आयोजन जिला लगोरी संघ सहरसा की ओर से किया जा रहा है। क्रीड़ा भारती सहरसा इसमें सहयोग कर रही है। टूर्नामेंट की तैयारी को लेकर छेद नारायण समाज सदन में आयोजन समिति की बैठक हुई।

 

इसकी अध्यक्षता शशिधर ठाकुर ने की। आयोजन समिति के सचिव अंशु कुमार मिश्रा ने बताया कि बैठक में गांव के खेल प्रेमियों ने भाग लिया। बैठक में विदुर शेखर खां, विश्वनाथ खान, शिशिर कुमार झा, नवल झा, अरविंद खां, सुमन खां समाज, रूपेश कुमार कामत, गौरव कुमार मिश्रा, रूपेश झा मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *