Featured

यूनेस्को क्लब आफ दरभंगा के द्वारा कल रात्रि स्थानीय महाराजा होटल में पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कई वरिष्ठ सदस्यो ने भाग लिया

 

सर्वप्रथम क्लब के अध्यक्ष बिनोद कुमार पंसारी ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा की हम सभी विवाह की वर्षगांठ मनाने के लिए ही एकत्रित नहीं होते बल्कि प्रेम, विश्वास, साथ और पारिवारिक संबंधों की इस खूबसूरत यात्रा का उत्सव मनाने के लिए एकत्रित होते हैं

जिसने हमारे सम्मानित सदस्य दंपतियों के जीवन को समृद्ध बनाया है। समाज सेवा के साथ-साथ आज की इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में सुकून के यह पल अत्यंत आवश्यक है।

वैवाहिक वर्षगांठ मानने वाले सदस्यों में प्रोफेसर डॉक्टर समीर कुमार वर्मा – ममता वर्मा, डॉक्टर गितेंद्र ठाकुर – प्रोफेसर पुनीता झा, प्रधान सचिव प्रोफेसर मधु रंजन प्रसाद – डॉ माला सिन्हा, डॉ मोहम्मद हयातुल्लाह खान राजू – डॉ नाजिया तबस्सुम , कोषाध्यक्ष ललित खेतान – रानी खेतान, विजय कुमार अग्रवाल – सुनीता अग्रवाल , चंदन सिंह – अनामिका कुमारी शामिल थे। सर्वप्रथम उन्होंने एक दूसरे को वरमाला पहनाई , एक दूसरे को केक खिलाया। साथ ही साथ वैवाहिक जीवन से संबंधित संदेश दिया। क्लब की ओर से सभी जोड़ों को गिफ्ट प्रदान किया गया।

कार्यक्रम को बहुत ही सुंदर ढंग से छवि अग्रवाल ने पिरोया तथा सभी सदस्यों के बीच क्विज कांटेस्ट करवा कर माहौल को मनोरंजक बना दिया। मनोरंजन प्रसाद अग्रवाल ने सदस्यों को सुंदर गाना सुनाकर माहौल को संगीतमय बनाया जिसका सभी सदस्यों ने लुफ्त उठाया।

अंत में मनोरंजन प्रसाद अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया।कार्यक्रम में डॉक्टर हर्ष नारायण झा, डॉक्टर नजीब अख्तर, प्रोफेसर रघुनाथ शर्मा, श्रवण कुमार बैरोलिया, डॉ सलीम अख्तर, सिद्धू मल, कुमार आशुतोष, डॉ शीला साहू, डॉ रूही यासमीन, नीलम पंसारी, लीना गुप्ता, ईन्दू शर्मा , कुसुम बैरोलिया आदि ने भाग लिया एवं कार्यक्रम का लुफ्त उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *