जो पुलिस लाइन से निकलकर शहर के लोहिया चौक, दारू भट्टी चौक, उर्दू बाजार, नगर थाना, दरभंगा टावर, दरभंगा स्टेशन, दोनार चौक, बेंता चौक होते हुए पुन: वापस आया। एसएसपी ने आम नागरिकों से अनुरोध
किया है कि लोकसभा चुनाव में मतदान निर्भय होकर करें। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है। कई आरोपियों पर पुलिस के द्वारा कारवाई की गई है। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन घर से निकल कर
मतदान जरूर करें। स्वच्छ निष्पक्ष भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न कराने हेतु केंद्रीय पुलिस सहित अन्य राज्यों की पुलिस वाले की कई कंपनी दरभंगा आ चुकी है। फ्लैग मार्च में सदर एसडीपीओ
अमित कुमार, प्रशिक्षण डीएसपी, लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार, विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सुधीर कुमार, नगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, बेंता थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार, कोतवाली थानाध्यक्ष राहुल कुमार सहित कई थानों की पुलिस शामिल थी।





