मतदान के लिए 13 मई 2024 तथा 06-मधुबनी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के मतदान के लिए 20 मई को होने वाले लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर
निष्पक्ष, स्वच्छ और भय मुक्त वातावरण में मतदान संपन्न करने के लिए संयुक्त आदेश जारी किया गया। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 14-दरभंगा एवं 23-समस्तीपुर
निर्वाचन क्षेत्र में 13 मई 2024 तथा 06-मधुबनी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए 20 मई 2024 को 07:00 बजे पूर्वाह्न से 06:00 बजे अपराह्न तक मतदान
कार्य को लेकर विधि व्यवस्था बनाये रखने एवं शांतिपूर्ण वातावरण में निष्पक्ष चुनाव कराने हेतु जिले में 1710 भवनों में स्थित 2939 मतदान केन्द्रों के लिए 309
सेक्टर पदाधिकारी, 35 विषेश जोनल दंडाधिकारी एवं 10 सुपर जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस अधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस वालों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
13 मई 2024 को जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में चित्रगुप्त कुमार, उप विकास आयुक्त जिनका मोबाइल नम्बर-9431818365 तथा दिनांक 20 मई 2024 को वरीय प्रभार नीरज कुमार दास, अपर समाहर्त्ता, दरभंगा
जिनका मोबाइल नंबर-9473191318 है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि चुनाव को निष्पक्ष, स्वच्छ, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी/पुलिस बल आपस में
मिलकर एक टीम के रूप में काम करते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान कार्य को संपन्न करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र पर मतदान की गोपनीयता अक्षुण्ण रखने के लिए यह आवश्यक है कि जहाँ ई.वी.एम. मशीन होगा एवं जहाँ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे होंगे, वहाँ पुलिस या कोई भी मतदान पदाधिकारी नहीं जाएगा। मतदाता को मतदान के समय फोटो लेने की अनुमति नहीं होगी। मतदान की गोपनीयता भंग करने वाले के विरूद्ध विधि सम्मत कारवाई की जाएगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल एवं मतदान कर्मी परिस्थितियों के अनुरूप अपने कार्य एवं दायित्व के प्रति सक्रिय, सजग एवं सचेष्ट रह कर दिए गए निर्देश का अनुपालन दृढ़ता पूर्वक करते हुए स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराएंगे।

 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के</p><div class=)



