Featured

बिहार : बिहार वापस लौट रहे हैं तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन, पटना में रह चुके हैं एसएसपी

बिहार वापस लौट रहे हैं तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन, पटना में रह चुके हैं एसएसपी

 

1994 बैच के बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन अब वापस बिहार लौट रहे रहें हैं। सीआईएसएफ में एडीजी कुंदन कृष्णन को उनके कैडर के अनुरोध पर वापस भेजा जा रहा है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। कुंदन कृष्णन मूल रूप से बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले हैं। बिहार में नीतीश कुमार की सरकार बनने से पहले जब राष्टपति शासन लगा था, उस समय कुंदन कृष्णन को पटना का एसएसपी नियुक्त किया गया था। कुंदन कृष्णन को तेज तर्रार और तुरंत एक्शन लेने वाले पुलिस अफसर के रूप में जाना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *