सहरसा : 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने को लेकर हंगामा, दुकानें बंद:सहरसा में पप्पू यादव के आह्वान पर बिहार बंद, कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर किया प्रदर्शन
सहरसा में 70वीं BPSC परीक्षा में हुई गड़बडिय़ों को लेकर जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व सांसद पप्पू यादव के आवाहन पर रविवार को बिहार बंद का आयोजन किया गया। युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष रंजन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाइक जुलूस निकालकर बाजार बंद करवाया। साथ ही शंकर चौक पर टायर जलाकर अपना विरोध जताया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
इस दौरान बाजार के अधिकांश व्यापारी ने भी इस बंद का समर्थन करते हुए अपनी दुकानें बंद रखीं। रंजन यादव ने कहा कि सरकार BPSC परीक्षा के माध्यम से बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार कर रही है और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि BPSC परीक्षा में पारदर्शिता की कमी के चलते योग्य उम्मीदवारों के साथ अन्याय हो रहा है।
बाइक जुलूस निकालकर बाजार करवाया रहे बंद।
बाइक जुलूस निकालकर बाजार करवाया रहे बंद।
रंजन यादव ने बताया कि इन परीक्षाओं की आड़ में माफिया 500 करोड़ का टर्न ओबर कर रहे हैं और सरकार अनजान बनी बैठी हैं। युवाओं ने सरकार से तुरंत 70वीं बीपीएससी परीक्षा को रद्द करने और रि-एग्जाम करवाने की मांग की।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। बंद के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से विशेष तैनाती की गई। सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार जुलूस के साथ मौजूद रहे।
