Featured

बिहार  : बिहार में शामली के मजदूर की मौत:शव घर में देकर फरार हुए लोग, प्रशासन के आश्वासन पर परिजनों ने किया अंतिम संस्कार

बिहार में एक कंपनी में वेल्डिंग मैकेनिक के रूप में काम करने वाले शामली निवासी अमरपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार देर रात कुछ लोग अमरपाल का शव लेकर उनके घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को बताया कि हार्ट अटैक से मौत हुई है। शव सौंपने के बाद वे लोग सुबह आने की बात कहकर चले गए। बाद में उनके फोन भी बंद मिले। मृतक की पत्नी ने प्रशासनिक अधिकारियों से ठोस आश्वासन मिलने तक अंतिम संस्कार से मना कर दिया।

हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया

थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव टिटौली में सुबह इस घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से विस्तृत जानकारी ली और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

मृतक की पत्नी ने बताया कि घर में चार बच्चे हैं। उनके पति ही एकमात्र कमाने वाले थे। प्रशासन के आश्वासन के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार के लिए सहमति दी। अमरपाल पिछले कई वर्षों से बिहार में ठेका प्रथा के तहत काम कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *