समस्तीपुर : समस्तीपुर जिला परिषद की बैठक में हंगामा…धरने पर बैठे सदस्य:अध्यक्ष पर पक्षपात करने का लगाया आरोप, कहा- काम करा लिया, लेकिन भुगतान बाकी
अध्यक्ष पर पक्षपात करने का लगाया आरोप, कहा- काम करा लिया, लेकिन भुगतान बाकी
समस्तीपुर में जिला परिषद की बैठक पूसा के विद्यापति भवन सभागार में आयोजित हुई। बैठक शुरू होते ही उपाध्यक्ष ठाकुर उदय शंकर के नेतृत्व में सदस्यों ने गड़बड़ी का आरोप लगाकर बैठक का बहिष्कार किया। सदस्य, नारेबाजी करते हुए हॉल से बाहर निकल गए और बैठक स्थल के सामने धरने पर बैठ गए। इस दौरान सदस्यों ने जिला परिषद अध्यक्ष पर पक्षपात करने का भी आरोप लगाया। सदस्यों ने कहा कि योजनाओं में समानरूपता नहीं रखी जा रही है। कई सदस्यों ने काम तो करा लिया है, लेकिन पैसे भुगतान नहीं हुआ है। इसके क्षेत्र में उनकी स्थिति खराब हो रही है।
जिला परिषद की बैठक में शामिल सदस्य।
समानता रखी जाएगी तब अगले बैठक में होंगे शामिल
जिला परिषद उपाध्यक्ष ठाकुर उदय शंकर ने कहा कि जिले में 51 पार्षद हैं, लेकिन अध्यक्ष द्वारा भेदभाव किया जा रहा है। विपक्षियों के साथ समान व्यवहार नहीं किया जाता। उन्हें योजना नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान उन्होंने अध्यक्ष से सदस्यों को दिए गए योजना के बारे में जानकारी मांगी तो उन्होंने सही से जवाब नहीं दिया। किन-किन सदस्यों को कौन-कौन सी योजना दी गई है। इसका जवाब सही नहीं मिलने के बाद उन्होंने इस बैठक का बहिष्कार किया और कहा कि आगामी बैठक में समानता रखी जाएगी तो वह बैठक में शामिल होंगे। क्योंकि वह पूरे जिले में विकास चाहते हैं।
धरने पर बैठकर नारेबाजी करते सदस्य।
धरने पर बैठे सदस्य
बहिष्कार करने वाले सदस्यों में अजहर आलम, रिंकी कुमारी, अरुण गुप्ता, रामप्रीत पासवान, धर्मेंद्र पासवान, उर्मिला देवी, अमिता कुमारी, ममता कुमारी, मंजू देवी, विभा कुमारी, मंजू देवी क्षेत्र संख्या 8 आदि बड़ी संख्या में सदस्य धरना पर बैठकर नारेबाजी की।
