Featured

मधुबनी  : 15 स्थानों पर ट्रैफिक पोस्ट बनाने का फैसला फाइलों में अटका, 5 महीने बाद भी पहल नहीं

15 स्थानों पर ट्रैफिक पोस्ट बनाने का फैसला फाइलों में अटका, 5 महीने बाद भी पहल नहीं

 

लगातार हरसंभव प्रयास किया जा रहा

मधुबनी शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए 15 स्थानों पर ट्रैफिक पोस्ट बनाने का फैसला हुआ था। अक्टूबर में निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया था। डीएम ने भी इस पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। स्थान चिह्नित कर सूची डीएम को भेजी गई। लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ। ट्रैफिक पोस्ट पीपीपी मोड में बनाने की योजना थी। अगर यह संभव नहीं हुआ तो निगम खुद इसे पूरा करेगा।

 

 

 

चिन्हित स्थानों में कोतवाली चौक, जलधारी चौक, बैंक मोड़, थाना मोड़, स्टेशन चौक, शंकर चौक, बाबू साहेब चौक, महंथी लाल चौक, चभच्चा मोड़, रांटी चौक, लहेरियागंज, निधि चौक और गंगा सागर चौक शामिल हैं। इसके अतिरिक्त शहर के कुछ महत्वपूर्ण चौक-चौराहों पर इलेक्ट्रानिक सिग्नल का भी सर्वे कार्य वर्ष 2021 में किया गया था। सर्वे के बाद इसकी रिपोर्ट तत्कालीन नगर परिषद की ओर से विभाग को भेजा गया था। इस रिपोर्ट को भी भेजे हुए चार वर्ष बीत चुका है। लेकिन यह भी फाइलों तक ही सिमट कर रह गया। ट्रैफिक डीएसपी सुजीत कुमार ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर जलधारी चौक, स्टेशन चौक, थाना चौक व शंकर चौक पर शीघ्र ट्रैफिक पोस्ट का निर्माण के लिए जिलाधिकारी को प्रस्ताव दिया गया है।

 

उम्मीद है कि जल्द ही इसका निर्माण कर लिया जाएगा। ट्रैफिक पोस्ट का निर्माण होने से काफ़ी फ़ायदा होगा। ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। स्टेशन चौक, गंगासागर चौक, महिला कॉलेज रोड, बाटा चौक, शंकर चौक, बाबूसाहेब चौक, चभच्चा चौक, संतू नगर, गदियानी, आरके कॉलेज रोड, किशोरी लाल चौक, महंथी लाल चौक, बड़ा बाजार मस्जिद चौक, गांधी चौक, सुभाष चौक, नीलम सिनेमा रोड, थाना मोड़, मच्छटा चौक, कोतवाली चौक और सिंघिंनियां चौक पर स्थिति सबसे खराब है। इन स्थानों पर हर घंटे-दो घंटे में भीषण जाम लगना आम हो गया है। कई जगहों पर ट्रैफिक नियंत्रण के लिए ट्रैफिक सिपाही तक तैनात नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *