न्यूज डेस्क: बिहार के सीवान में प्यार की अनोखी कहानी सामने आई है। एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के मोहब्बत में इस कदर डूब गया कि अब वह आयत और कलमा पढ़ने लगा। इतना ही नहीं अब वह पांच वक्त का नमाज भी पढ़ने लगा है। भगवान महादेव की भक्ति में डूबे रहने वाला सरवन कुमार अपना पंथ बदल लिया और नाम रख लिया साहिल अहमद। यह सब केवल एक लड़की के लिए। सरवन कुमार ना सिर्फ पंथ बदला बल्कि सिर पर टोपी पहनने लगा और दाढ़ी भी बढ़ा ली। अब सरवन कुमार का चर्चा में है। उसके परिजन प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं।
घटना मैरवा थाना क्षेत्र के मिसकरही गांव की है। इसी गांव में सरवन किराए के मकान पर अपने माता-पिता के साथ रहता था। वह करीब पिछले 25 दिसंबर से 2022 से गायब है। सरवन की मां ने आरोप लगाया कि बगल की रहने वाली रोजी खातून ने उसे प्रेम जाल में फंसा कर भगा कर ले गई। और, उसे मदरसा में रखी है। वह पिछले 6 महीने से अपने बेटे की तलाश में थी। तभी अचानक 15 दिन पहले उसने अपने बेटे की दाढ़ी, टोपी पहने हुए तस्वीर देखी। इसके बाद उसने पुलिस को इसकी सूचना दी और सरवन की बरामदगी की गुहार लगाई।
मैरवा थाना क्षेत्र के मिसकरही गांव पर किराए में रह रहे सरवन कुमार की मां नैना देवी ने बताया कि पिछले 31 जुलाई को एक वीडियो पड़ोस रोजी खातून के मोबाइल से मेरे मोबाइल में आया। इसमें मेरा बेटा टोपी पहने हुआ है। और, दाढ़ी बढ़ा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि रोजी खातून और उसकी मां ने जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया है। मेरा बेटा शंकर भगवान को जल चढाता था। पूजा-पाठ में लीन रहता था। यह आरोप सरवन की मां नैना देवी ने पड़ोस के रहने वाले रोजी खातून पर लगाया है जिसके साथ वह भगाने की का भी आरोप लगा रही है।
वहीं आरोपी रोजी खातून की मां रेहाना खातून ने बताया कि उनकी बेटी ने ऐसा कुछ भी नहीं किया है। बेटी ने केवल त कहा था कि वह हिंदू से नहीं, मुसलमान से शादी करेगी। लड़के की मां गलत आरोप लगा रही है। पहले वे दोनों एक दूसरे से बातचीत किया करते थे। लेकिन बाद में क्या हुआ इसका पता उन्हें नहीं है।




