Wednesday, June 24, 2026
Homeमरते-मरते वफादारी निभा गया कुत्ता, जान देकर मालिक को बचाया, रो पड़ा...

मरते-मरते वफादारी निभा गया कुत्ता, जान देकर मालिक को बचाया, रो पड़ा पूरा इलाका।

- Advertisement -

समस्तीपुर में मालिक को बचाने में कुत्ते की जान चली गई. अपराधियों ने गोली मारकर कुत्ते की हत्या कर दी. घटना के बाद भाग रहे अपराधी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी.

- Advertisement -

 

- Advertisement -

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले में कुत्ते की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है. जहां मालिक की हत्या करने के दौरान कुत्ते ने अपनी जान देकर मलिक की जान बचा ली. घटना मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर वार्ड 12 की है.

- Advertisement -

घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक बाइक पर सवार तीन की संख्या में अपराधियों ने घर के दरवाजे में खड़े युवक राकेश पासवान पर हत्या की नीयत से गोली चलाई. इस दौरान पास में बैठे कुत्ते ने कूदकर मालिक की जान बचाई. जबकि, कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने घटना के बाद भाग रहे एक बदमाश को खदेड़ कर पकड़ लिया और फिर उसकी पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

वहीं, दो बदमाश बाइक छोड़ कर फरार हो गए. गिरफ्तार बदमाश की पहचान गंगापुर वार्ड 12 के ही रहने वाले अनमोल चौरसिया के रूप में हुई है. वहीं, फरार बदमाशों की पहचान मनदीप पासवान और नीरज कुमार के रूप में की गई है.

इधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अपराधी को ग्रामीणों के चंगुल से निकलकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. कुत्ते के शव को पोस्टमार्टम के लिए पशु अस्पताल भेज दिया है. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है.

 

घटना के संबंध में पीड़ित राकेश ने कहा कि आरोपी अनमोल कुमार चौरसिया से पूर्व से जमीनी विवाद चल रहा था. पंचायत के बाद विवाद खत्म हो गया था. आरोपी गांव में शराब का कारोबार भी करता है. फिलहाल, पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular