Featuredदरभंगा

बहादुरपुर थाना क्षेत्र के मिली लापता व्यक्ति की लाश, इलाके में सनसनी।

बहादुरपुर| थाना क्षेत्र के गंगापट्टी गांव के तालाब में शव मिलने से सनसनी मच गई। बताया जाता है कि सोमवार की सुबह गंगापट्टी गांव स्थित तालाब से एक शव ग्रामीणों ने देखा, जिसके बाद तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जिसकी पहचान गांव के ही स्व सुरेंद्र दत्त के 42 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार दत्त के रूप में हुई।घपटना के बाद से परिवार में मातम छा गया। वहीं, बताया जाता है कि मृतक मानसिक रूप से बीमार चल रहा था।

स्थानीय लोगों की ओर से बहादुरपुर थाने की पुलिस को सूचना दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

दूसरी ओर मृतक की मां इंदु देवी ने थाने की पुलिस को लिखित आवेदन दी है कि मेरे बेटे की मौत पर किसी से कोई शिकायत नहीं है और न ही कोई हत्या किया है।

मेरे बेटे की मौत पानी में डूबने से हुई है। वह मानसिक रूप से बीमार भी चल रहा था। उक्त मामले में बहादुरपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि मृतक की मां के बयान पर यूडी कांड दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *