Featured

सुबह-सुबह बेगूसराय की जेल में रेड! मच गया हड़कंप।

बिहार में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी द्वारा गृह विभाग की कमान संभालते ही कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती दिखाई देने लगी है। इसी क्रम में शनिवार की सुबह बेगूसराय जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने जेल में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। अचानक हुई इस कार्रवाई से जेल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

सुबह 9 बजे डीएम तुषार सिंगला और एसपी मनीष कुमार सैकड़ों पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के साथ बेगूसराय जेल पहुंचे। अधिकारियों के पहुंचते ही जेल गेट पर हड़कंप की स्थिति बन गई। सुरक्षा जांच के बाद तुरंत गेट खुलवाकर पूरी टीम अंदर दाखिल हुई, जिसके बाद विभिन्न वार्डों और बैरकों की तलाशी शुरू कर दी गई।

छापेमारी के दौरान जेल के हर कमरे, बैरक, बाथरूम, किचन और सामान्य क्षेत्रों की गहन जांच की गई। कैदियों की व्यक्तिगत तलाशी के साथ ही संदिग्ध सामानों की खोज की गई। जेल स्टाफ से भी पूछताछ की गई ताकि किसी भी तरह की लापरवाही या मिलीभगत को समझा जा सके।

गौरतलब है कि हाल ही में गृह विभाग संभालते ही डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने घोषणा की थी कि राज्य की जेलों में सख्ती बढ़ाई जाएगी। उन्होंने साफ कहा था कि बंदियों तक मोबाइल पहुंचने की जांच होगी और जेल के अंदर बाहर से खाना ले जाने पर रोक लागू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *