समस्तीपुर : सड़क हादसे में तीन लोग हुए घायल:दो ऑटो की आमने-सामने हुई टक्कर, हादसे में एक की स्थिति गंभीर; पटना रेफर
जख्मी देवरिया निवासी युवक का सदर अस्पताल में जारी उपचार
समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चलालशाही चौक के पास शुक्रवार शाम दो ऑटो के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें ऑटो सवार तीन लोग जख्मी हो गए। एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
गंभीर युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले गोविंद निषाद के रूप में हुई है। जिसे सदर अस्पताल से पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। जबकि सामान्य रूप से घायल का इलाज पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है।
जख्मी गोविंदा के चाचा मुसाफिर निषाद ने बताया कि वे लोग उत्तर प्रदेश देवरिया से बाबा केवल स्थान पर चल रहे निर्माण कार्य में काम करने के लिए पहुंचे थे।समस्तीपुर से पटोरी जा रहे थे
चाचा भतीजा बाजार का काम निपटाने के बाद समस्तीपुर से पटोरी जा रहे थे। इसी दौरान चलालशाही चौक के पास सामने से आ रहे ऑटो में टक्कर हो गई। जिस ऑटो वे लोग बैठे हुए थे वह ऑटो पलट गया। ऑटो सवार तीन लोग जख्मी हो। भतीजा साइड में बैठा हुआ था। पैर की हड्डी टूट कर बाहर निकल गई। लोगों ने सभी घायलों को पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गोविंदा रेफर कर दिया गया है। जख्मी का जारी उपचार।
दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया
उधर हलई थाना अध्यक्ष ने बताया कि ऑटो के बीच हुई टक्कर में कई लोग जख्मी हो गए थे। एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए समस्तीपुर भेजा गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है।
