Sunday, April 19, 2026
Homeदरभंगाफेसबुक फ्रेंड से शादी रचाने श्रीलंका से भारत पहुंची महिला।

फेसबुक फ्रेंड से शादी रचाने श्रीलंका से भारत पहुंची महिला।

- Advertisement -

इन सभी प्रेमकथाओं में महिलाएं अपने प्रेमी के लिए न सिर्फ घर की दहलीज बल्कि एक देश की सीमा को भी पार कर दे रही हैं। अब इस बीच, एक खबर दक्षिण भारत के राज्य आंध्र प्रदेश से आई है जहां एक श्रीलंकाई महिला को आंध्रा के लड़के से प्यार हो गया।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि पर्यटक वीजा पर भारत आई श्रीलंका की महिला को एक शख्स से प्यार हो गया जो उसे फेसबुक के जरिए मिला था।गौरतलब है कि 25 वर्षीय श्रीलंकाई महिला विग्नेश्वरी शिवकुमारा पर्यटक वीजा पर देश का दौरा कर रही थी।

- Advertisement -

उन्होंने आंध्र के वेंकटगिरिकोटा शहर में अपने 28 वर्षीय प्रेमी लक्ष्मण से शादी कर ली, जिनसे उनकी मुलाकात फेसबुक पर हुई थी।

श्रीलंकाई महिला की भारतीय से शादी की तस्वीरें और खबरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया।

पुलिस ने पाया कि महिला का पर्यटक वीजा अगस्त में खत्म होने वाला है जिसे लेकर पुलिस ने नोटिस भी जारी कर दिया है। आव्रजन नियमों के अनुसार, चित्तूर जिला पुलिस ने विकनेश्वरी को नोटिस जारी किया। यह कदम सोशल मीडिया पर शादी के वायरल होने के बाद उठाया गया।

जानकारी के अनुसार, विग्नेश्वरी 8 जुलाई को श्रीलंका से भारत पहुंची थी और 20 जुलाई को उन्होंने और उनके प्रेमी ने एक मंदिर में शादी रचा ली। लक्ष्मण के परिवार के आशीर्वाद से इस जोड़े की शादी हुई और दोनों की तस्वीरे भी सोशल मीडिया पर वायरल है।

अब विग्नेश्वरी के वीजा खत्म होने के कारण उन्होंने भारतीय नागरिकता की इच्छा व्यक्त की है और उनका वीजा बढ़ने की संभावना है। भविष्य में संभावित कानूनी जटिलताओं से बचने के लिए, पुलिस ने जोड़े को अपनी शादी को औपचारिक रूप से पंजीकृत करने की सलाह दी।

जिला पुलिस अधीक्षक वाई रिशांत रेड्डी ने विकनेश्वरी को भारतीय नागरिकता प्राप्त करने की प्रक्रिया और मानदंडों के बारे में जानकारी दी। महिला जल्द ही भारतीय नागरिकता ले सकती है।

कैसे हुई थी फेसबुक पर दोस्ती
जानकारी के अनुसार, ये साल 2017 की बात है जब अरिमाकुपल्ले के राजमिस्त्री लक्ष्मण की मुलाकात फेसबुक के जरिए श्रीलंका की विग्नेश्वरी से हुई।

दोनों के बीच फेसबुक पर बातचीत हुई और धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया। अपने प्यार के खातिर महिला भारत चली आई और लक्ष्मण से शादी रचा ली।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular