भारत रत्न,जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 102वीं जयंती के अवसर पर कर्पूरी चौक, दरभंगा स्थित उनकी आदम कद प्रतिमा पर जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार, माननीय महापौर श्रीमती अंजुम आरा एवं उप महापौर श्रीमती नाजिया हसन द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त श्री राकेश कुमार गुप्ता,उप निदेशक जनसंपर्क श्री सत्येंद्र प्रसाद, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री बालेश्वर प्रसाद, श्री पवन कुमार नजारत उपसमाहर्ता सहित अन्य वरीय पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिकों ने भी जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किए।
कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर का संपूर्ण जीवन सादगी,ईमानदारी सामाजिक न्याय का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि उनका जीवन आज की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं l
भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर डीएम एवं वरीय पदाधिकारी ने किये माल्यार्पण और नमन


