Featured

डीएम की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों को लेकर हुई समीक्षा बैठक*

समाहरणालय अवस्थित बाबासाहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों में तेजी हेतु बैठक आयोजित की गई।

 

 

जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व महा अभियान के अंतर्गत उत्तराधिकार एवं बटवारा से संबंधित आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर आवेदन कराते हुए युद्ध स्तर पर उनका निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों को शीघ्र समाप्त कर राजस्व सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाया जाए।

बैठक की शुरुआत में जिलाधिकारी द्वारा रिवर्ट बैक वाले आवेदनों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से रिवर्ट नहीं किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी आवेदन में दस्तावेज की कमी हो तो संबंधित रैयत से संपर्क स्थापित कर आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करते हुए आवेदन का निष्पादन करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारी एवं डीसीएलआर को बड़े बकायेदारों को चिन्हित कर लगान वसूली करने का निर्देश दिया।

बैठक में अपर समाहर्ता (राजस्व) मनोज कुमार, डीसीएलआर सदर संजीत कुमार,डीसीएलआर बेनीपुर, बिरौल एवं अंचलाधिकारी उपस्थित थे।

 

बैठक से पूर्व मुहर्रम पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने बाउंड डॉन की कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी दिया कि मुहर्रम जुलूस के निर्धारित मार्गों का भौतिक सत्यापन अवश्य करें तथा संभावित समस्याओं का पूर्व आकलन कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बैठक में सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई तेज करने का शख्त निर्देश दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारियों को वारंटियों को बाउंड डाउन कराने निर्देश दिया गया।

अपराधी एवं असामाजिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126 के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *